Wednesday 29 December 2021

सरकारी सिस्टम से नाराज होकर ढाबे वाले ने किया ढाबा बंद, फिर चुनाव में उसी मेयर को हरा कर जीत का परचम लहराया

 

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह छोटा सा ढाबा चलाते थे। उन्होंने इन चुनावों में वार्ड नंबर 17 से चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा को 828 वोटों के अंतर से हराया। 

चंडीगढ़ नगर निकाय चुनावों (Chandigarh Nagar Nigam Election) का रिजल्ट बड़े उलटफेर से भरा रहा। पहली बार नगर निगम चुनाव के मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने कई दिग्गज चेहरों तक को चौंका दिया। निकाय चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड नंबर 17 में देखने को मिला, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा को 828 बोटो से मात दे दी। दिलचस्प बात है कि दमनप्रीत खुद ढाबा चलाते थे। 

दमनप्रीत ने बातचीत में बताया कि, वह ‘सरदार जी दा ढाबा’ नाम से चंडीगढ़ में एक छोटा सा ढाबा चलाते थे। इसे उन्हें बंद करना पड़ा, क्योंकि उन्हें नगर निगम द्वारा परेशान किया जा रहा था। दमनप्रीत कहते हैं कि उन्हें हर बार बिना वजह परेशान किया गया। कई बार नगर निगम के मेडिकल ऑफिसर ऑफ़ हेल्थ (MOH) से मेरे खिलाफ चालान जारी कर दिया जाता था तो कभी किसी दूसरे विभाग वाले तंग करते थे। इसी कारणवश मैंने अपना ढाबा बंद कर दिया और सिस्टम से लड़ने का फैसला किया।

 

No comments:

Post a Comment