Wednesday 29 December 2021

योगी निःसंदेह उत्तर प्रदेश के अब तक के श्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं। योगी मिले क्योंकि मोदी थे। योगी हैं क्योंकि मोदी हैं।

 

Backed by PM Modi: UP CM Yogi's photos with PM go viral, spark debates 
 

आपको अतिश्योक्ति लगेगी यदि मैं कहूंगा  कि एक समय था जब देश के रूप में हम देश के सम्मान के रूप में सैनिक और सेना से अधिक कुछ सोच नहीं सकते थे।

हमें कल्पना तक में नहीं दिखता था कि भारत उत्पादन में,आत्मनिर्भरता में, आत्मसम्मान में एक देश के रूप में कभी विश्व में सर ऊँचा करके खड़ा हो पायेगा।

विदेशों की ओर ललचाई दृष्टि से देखते हम कभी सोच नहीं सकते थे कि एक दिन आएगा जब वे पराए देश हमसे ईर्ष्या करेंगें, हमें प्रतियोगी की दृष्टि से देखेंगे।

हम नहीं सोच सकते थे कि एक दिन हमारी लड़कियां निर्भय हो कर यात्राएं करेंगी और अकेली रहने में उन्हें डर नहीं लगेगा।

यह निर्भीक भारत, यह आत्मनिर्भर भारत,यह आत्मसम्मान के बोध से भरा भारत और यह गर्वान्वित भारत हमें नरेंद्र मोदी ने दिया है।

केवल मुफ्त राशन, मुफ्त बस टिकट, मुफ्त मासिक धनराशि , मुफ्त आवास.... मुफ्त मुफ्त मांगते और मुफ्त के टुकड़े फेंकते लोग देशद्रोही नहीं हैं तो और क्या है ?

चाहे सत्यनिष्ठा के स्तर पर हो,चाहे श्रम के स्तर पर,चाहे इतिहास बोध के स्तर पर हो,चाहे हिन्दू गौरव के स्तर पर,चाहे धर्म निरपेक्षता के स्तर पर हो और चाहे विकास के स्तर पर....... नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प इस देश में नहीं है.....नहीं है....नहीं है !!

उत्तर प्रदेश की बात करें तो सपा के कुशासन से गले तक भरे लोग मोदी पर विश्वास करके भाजपा को बहुमत में लाये। योगी मुख्यमंत्री बने और योगी आज के बुलोडजर चलाते, अपराधियों को सीधी चुनौती देते योगी बन पाए,उनके रास्ते में कोई रुकावट नहीं आयी क्योंकि उनके पीछे मोदी थे और हैं।

योगी निःसंदेह उत्तर प्रदेश के अब तक के श्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं।

पर योगी को मोदी से आगे खड़ा करने की गलती मत कीजिये।

योगी मिले क्योंकि मोदी थे।

योगी हैं क्योंकि मोदी हैं।

❤️❤️


No comments:

Post a Comment